Deoghar News : आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को शहर के शिव वाटिका में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी और प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा उपस्थित रहे.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को शहर के शिव वाटिका में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी और प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने व संचालन जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक डॉ मंजू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नयी परिभाषा गढ़ रहा है. आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है. हमें हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा. प्रदेश मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता अब भारत के राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बन चुकी है. यह हमारे आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है. जब हम अपने स्थानीय उद्योगों कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा. सम्मेलन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और संकल्प लिया कि वे समाज के हर वर्ग तक आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संदेश पहुंचायेंगे. इस अवसर पर जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, कन्हैया झा, राजीव रंजन सिंह, प्रज्ञा झा, तुफान महथा, विजया सिंह, धनंजय खवाड़े, अमृत मिश्रा, सचिन सुलतानिया, धनंजय तिवारी, आशीष दुबे, विनय चंद्रवंशी, दशरथ दास, पंकज सिंह भदोरिया, विनीता पासवान, सुलोचना देवी, बलराम पोद्दार, बबलू पासवान, मिथलेश सिन्हा, अशोक यादव, संध्या, ललन दुबे, अमजीत दुबे, कुसुम सिंह, प्रमोद राय, मनोज मिश्र, अमर पासवान आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, सम्मेलन में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >