Deogarh News: बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री विजय चौधरी आज बाबा नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचने पर पंडा समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.
सीएम सम्राट चौधरी भी कर चुके हैं बाबा धाम में पूजा
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाबा धाम पहुंच चुके हैं और उन्होंने भी बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया था. लगातार बिहार के शीर्ष नेताओं का बाबा धाम पहुंचना, आने वाले समय में धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। श्रावण मास से पहले ही नेताओं की यह आवाजाही चर्चा का विषय बनती जा रही है.