Deoghar News : बाबा मंदिर में भोजपुरी सितारों ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

रविवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.

संवाददाता, देवघर : रविवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. इसमें अभिनेता देव सिंह, निर्देशक पराग पाटिल, प्रोड्यूसर रवि भूषण और डीओपी हेड रंजन मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की. सुबह से ही बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ये कलाकार भी आम भक्तों की तरह कतार में लगे नजर आये. सभी ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और अपने-अपने कार्यों की सफलता के लिए कामना की. कलाकारों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में आकर एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. यहां की आस्था और माहौल मन को सुकून देता है. उन्होंने बताया कि किसी भी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले बाबा का आशीर्वाद लेना उनकी परंपरा रही है. मंदिर परिसर में कलाकारों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की उत्सुकता भी देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >