मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की पटवाबाद पंचायत के सबैजोर गांव में चल रहे श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्नपारायण पाठ महायज्ञ को लेकर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका सरगम स्नेहा ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया. वहीं, पालकी में होके सवार चली रे, मैं तो माता वैष्णो रानी के द्वार चली रे…, निमिया के डारी मैया…., भांग पी के गाड़ी मत चलइहो हो, मोर ड्राइवर सजनवा…. आदि भजनों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया. यज्ञ को लेकर आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. सुबह महिलाओं के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रोता

भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रोता
Copied link
मधुपुर की पटवाबाद पंचायत के सबैजोर गांव में भजन संध्या आयोजित