मारगोमुंडा में जांच टीम ने पीएम आवास का किया निरीक्षण

लाभुक सप्ताह भर में चालू करें आवास निर्माण का कार्य

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा, नोनियाद, गौरायडीह आदि गांवों का भ्रमण करके जांच टीम के प्रशिक्षण विशेषज्ञ ग्रामीण विकास विभाग रांची के सुवेंदु सिन्हा, प्रशिक्षक ग्रामीण विकास विभाग रांची के पवन कुमार, जिला समन्वयक देवघर पवन कुमार गुप्ता, प्रखंड समन्वयक कमल कोल पंचायत सचिव किशोर किस्कू आदि की टीम ने पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान 2016-17 से लंबित आवास की जांच की. इस दौरान आवास के लाभुकों से मिलकर आवास पूर्ण करने को कहा. इस दौरान टीम ने आवास के लाभुकों के बैठक कर आवास को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. आवास निर्माण कार्य पूरा करने में जो समस्या है उसे दुरुस्त कर कार्य पूरा करने का आह्वान किया. मौके पर टीम ने लाभुकों से कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्य को चालू करें नहीं तो राशि की रिकवरी की जायेगी. ————- लाभुक सप्ताह भर में चालू करें आवास निर्माण का कार्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >