घर-घर करें वृद्ध का डिजिटल लाइफ सर्वे : बीडीओ

हर पंचायत तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें, 22 अप्रैल को रक्तदान शिविर सफल बनाएं: बीडीओ

सारवां. प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा आगामी 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में मुखिया और पंचायत सेवक केंद्रीय पेंशन योजना के लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्वे घर-घर जाकर सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी वृद्ध व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए. उन्होंने इस कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए बीडीओ ने कहा कि अपने-अपने पंचायतों में बंद पड़े चापानलों का सर्वेक्षण कर उन्हें अविलंब मरम्मत कराया जाए, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही उन्होंने मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से संपर्क कर उन्हें शीघ्र आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित करने को कहा, जिससे योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके. बैठक में 22 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने पर भी जोर दिया गया. बीडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक बूंद रक्त किसी की जान बचा सकती है. उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो के साथ मुखिया, पंचायत सेवक, पंचायत सहायक, प्रखंड कर्मी के साथ अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >