देवीपुर: भीषण गर्मी से निपटने को अंचल प्रशासन अलर्ट

देवीपुर: ब्लॉक में बीडीओ व सीओ ने अंचल पदाधिकारियों संग की बैठक

देवीपुर. प्रखंड में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीडीओ विजय राजेश बारला ने आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग और पीएचडी विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बच्चों और लोगों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया. बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित वातावरण बनाये रखने पर जोर देते हुए ओआरएस, दवाइयां, पानी का घड़ा और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया, ताकि लू लगने की स्थिति में तत्काल उपचार संभव हो सके. साथ ही केंद्रों में बिजली और पंखे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. स्कूलों में भी बिजली, पानी और पंखों की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा समय पर मध्याह्न भोजन संचालित करने के निर्देश दिए गए. आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया. पीएचडी विभाग के जेई को प्रखंड क्षेत्र के खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया गया, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या न हो. बीडीओ ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम व सहिया का संपर्क नंबर उपलब्ध रखने को अनिवार्य बताया. वहीं, बीडीओ विजय राजेश बारला और सीओ खेपलाल राम ने बच्चों से छाता लेकर स्कूल आने की अपील की. मौके पर सीओ खेप लाल राम, पंचायत सचिव सौरभ, सीआरपी वरुण प्रसाद, नवल किशोर सिंह, पीएचडी विभाग के जेई जेनुल हक, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मिक्की रानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भीषण गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने की बैठक देवीपुर, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जारी निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >