सारठ में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सारठ: खनन निरीक्षक के निर्देश के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई

सारठ. जिला खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने रविवार सुबह अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर सारठ पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक क्षेत्र भ्रमण पर थे. इसी दौरान सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर खरबोनी गांव के पास एक ट्रैक्टर को रोका गया.जब चालक से बालू का वैध चालान दिखाने को कहा गया, तो वह चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद खनन निरीक्षक ने सारठ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया और बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है. सारठ थाना पुलिस ने बताया कि खनन निरीक्षक के निर्देश के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >