बासंती दुर्गा पूजा: श्रद्धा और भक्ति के साथ माता का विधिवत किया विसर्जन

पालोजोरी: बासंती दुर्गा पूजा प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न

पालोजोरी. बासंती दुर्गा पूजा प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ. शनिवार को दशमी तिथि के अवसर पर भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. इससे पूर्व पूरे नौ दिनों तक भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां की पूजा-अर्चना की. पालोजोरी के हटिया परिसर और खागा में बासंती दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं. दशमी के दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. भक्तों ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूजा की. विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर दान (सिंदूर खेला) की रस्म निभाई. महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की. सिंदूर खेला की इस रंगीन परंपरा के बाद ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ आच्छे बछर आबार होबे, मां दुर्गा की जयकारे के नारों ने माहौल को पूरी तरह भक्ति मय बना दिया. पूजा-अर्चना और विसर्जन की इस परंपरा ने श्रद्धालुओं के चेहरों पर उल्लास और भक्ति का अमिट छाप छोड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >