कुआं में गिरने से युवक की मौत, दो महीने पहले पत्नी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

कुआं में गिरने से युवक की हुई मौत, 2 महीने पहले पत्नी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

बरहरवा. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के कोटालपोखर बाजार रेलवे फाटक के पास 36 वर्षीय युवक की घर के कुआं में गिर जाने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान राजेश भगत (36) पिता स्वर्गीय नारायण भगत के रूप में की गई है. राजेश भगत कुएं से पानी भर रहा था, तभी वह अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पिछले दो महीने पहले घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब राजेश भगत की मौत के बाद उनके दो छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं. एक 9 साल का बेटा एवं दूसरी एक 6 साल की बेटी है. जानकारी मिलते ही कोटालपोखर थाना के सबइंस्पेक्टर संग्राम शोय, एएसआइ उमाकांत ओझा, केशव मलाकार घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं से शव को बरामद कर कोटालपोखर थाना लाया. थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि फिलहाल शव को बरामद कर थाना लाया गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >