सारवां : 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

बम काली मंदिर वेदी प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा

सारवां. प्रखंड के बिराई गांव में नवनिर्मित मां बम काली वाली मंदिर में वेदी की प्रतिष्ठा को लेकर पुजारिन मालती देवी की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा स्थानीय जोरिया तक पहुंची, जहां कुल पुरोहित संजय झा और सुबोध झा के मंत्रोच्चारण के साथ 108 कलशों में जल भरा गया. इसके बाद महिलाओं ने कलशों को अपने माथे पर रखकर मंदिर तक पहुंचाया. इस धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए और मां काली बम वाली का आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में शांति, सौहार्द और अमन-चैन को बढ़ावा देते हैं. मौके पर यजमान नगदी महथा, लालचंद महथा, दलती महथा, विजय महथा, सुरेश महथा, गोपाल महथा, कामदेव महथा, राजेंद्र महथा, मुंशी महथा, पंकज महथा, उमेश महथा और दिवाकर महथा समेत ग्राम प्रधान नंदकिशोर महथा, टीम बादल के कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स: बिराई गांव में मां बम काली मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा संपन्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >