दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल

सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क पर बामनगामा मध्य विद्यालय के समीप हुई दुर्घटना

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क पर बामनगामा मध्य विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया गया कि मधुपुर थाना क्षेत्र के कल्हाजोर गांव निवासी गिरीश पंडित अपने पुत्र शिव कुमार पंडित के साथ सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान बामनगामा मध्य विद्यालय के समीप सारठ की ओर से आ रहे बाइक चालक, सारठ थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी दिनेश ठाकुर की बाइक से टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सारठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिव कुमार पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >