देवघर बक्सर की महिला श्रद्धालु का बैग गायब

देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुमोली देवी द्वारा घरेलू कलह के बाद कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है.

देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास गुरुवार सुबह बिहार के बक्सर की एक महिला का बैग गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बिंदु साह ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ बाबा बैद्यनाथधाम पूजा करने आयी थी. पूजा-अर्चना के पूर्व वह शिवगंगा के पास बैठी थी, अचानक उसकी आंख लग गयी. इस क्रम में मौके का फायदा उठाते हुए कोई अज्ञात व्यक्ति उसका बैग लेकर फरार हो गया. बैग में चार हजार रुपये सहित एक एंड्राइड मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड के अलावा कुछ कागजात थे, जो गायब हो गये.


महिला ने खायी कीटनाशक दवा

देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुमोली देवी द्वारा घरेलू कलह के बाद कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने सुमोली देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

Also Read: देवघर में पांच हजार क्विंटल गेहूं के बीज की डिमांड, 500 क्विंटल ही आपूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >