ग्रामीणों ने की जर्जर सड़क बनवाने की मांग

देवीपुर की झूमरबाद पंचायत के बाबूडीह गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झूमरबाद पंचायत के बाबूडीह गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. जानकारी हो कि आजादी के बाद से अब तक गांव में जाने के लिए सड़क नहीं बनी है. यहां के ग्रामीण दूसरों की जमीन से होकर कच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं. ग्रामीणों की मानें तो बारिश के दिनों में यह सड़क में पैदल चलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है. कहा कि कई बार बीमार पड़ने पर बीमार आदमी को खटिया पर टांग कर लगभग दो किलोमीटर तक मुख्य सड़क पर लाकर उसे इलाज के लिए देवघर ले जाया जाता है. वहीं, भू मालिक द्वारा जब जमीन पर फसल लगा देते हैं, उस समय भी लोगों को परेशानी होती है. ग्रामीण मनोज ठाकुर, चंदन ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, अजीत ठाकुर, देवीलाल टुडू, पानेश्वर टुडू, नरेश मरांडी, हीरो पुजहर, कारू पुजहर, बास्की सिंह, विक्रम भंडारी समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि बारिश के दिनों में चार महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. बताया कि गांव से टिकवा जोरिया तक कच्ची है. टिकवा जोरिया पर भी पुल नहीं रहने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इसे लेकर कई बार सांसद, विधायक एवं जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं. पर अब तक कुछ नहीं हुआ है. जबकि आजादी के बाद से कई चुनाव हुए. कहा कि सांसद, विधायक एवं जिलाधिकारी बदलते रहे. परंतु ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है. वहीं, ग्रामीणों ने देवघर विधायक सुरेश पासवान से सड़क बनवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >