Deoghar News : बाबा मंदिर में ठंड का असर, परिसर रहा खाली-खाली

ठंड बढ़ने का असर बाबा मंदिर में दिखने लगा है. मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर के कारण बाबा मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली दिखा.

संवाददाता, देवघर: ठंड बढ़ने का असर बाबा मंदिर में दिखने लगा है. मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर के कारण बाबा मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली दिखा. इसका असर शीघ्रदर्शनम काउंटर पर भी देखा गया. पट बंद होने तक डेढ़ हजार से भी कम कूपन जारी हुए. हालांकि दिन के दस बजे से लेकर 12 बजे तक भक्तों की संख्या अधिक रही. इन दिनों मंदिर में गंगा सागर जाने वाले भक्तों की भीड़ लग रही है, जो की कुछ देर के लिए ही होती है. एक साथ पांच से 10 बसों से आने के बाद भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, तो मंदिर में भक्तों की संख्या कुछ देर के लिए अधिक हो जाती है, लेकिन उसके बाद मंदिर परिसर खाली हो जाता है. मंगलवार को बाबा मंदिर का पट बंद होने तक 20 हजार भक्तों ने जलार्पण किये. इसमें कूपन लेने वालों की संख्या 1448 रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >