बाबा मंदिर में शेड लगाने का काम शुरू

बाबा मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासक सह जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में छावनी की व्यवस्था

देवघर, बाबा मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासक सह जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में छावनी की व्यवस्था की जा रही है. इसे लेकर मंदिर में लोहे का स्टेंड लगाकर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है. ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परिसर में इस कड़ी धूप में राहत मिल सके. इसे लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल कुमार झा मंटू ने मंदिर प्रशासक सह डीसी को पत्र लिखकर आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि 18 अप्रैल से लग्न की शुरूआत हो रहा है. ऐसे में मुंडन, उपनयन, विवाह व अनुष्ठान होगा ऐसे में भक्तों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन से मांग किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >