देवघर के आयुष संतोषी ने कोलंबो में गोल शॉट बॉल में जीता गोल्ड मेडल

देवघर के होनहार खिलाड़ी आयुष संतोषी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल शॉट बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया.

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर के होनहार खिलाड़ी आयुष संतोषी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल शॉट बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया. इस प्रतियोगिता में भारत समेत सात देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें आयुष ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया. झारखंड से यूथ टीम में चयनित दो खिलाड़ियों में आयुष का नाम शामिल था. उसकी इस सफलता के पीछे उनकी मां कुमारी अलका सोनी का संघर्ष और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा. साथ ही कोच राजेश रंजन व संजय सिंह के मार्गदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया. स्थानीय महावीर अखाड़ा में कठिन अभ्यास के दम पर आयुष आज युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं. वर्तमान में वे डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर में अध्ययनरत हैं. उन्होंने वर्ष 2025 में पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) में शानदार प्रदर्शन करते हुए आधा दर्जन से अधिक स्टेट गोल्ड मेडल अपने नाम किये थे. साथ ही तीन बार बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता. हाइलाइट्स पावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर बने युवाओं के प्रेरणास्रोत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >