साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने किया जागरूक

कपसा पिंडारी गांव में चलाया जागरूकता अभियान

सारठ बाजार. एसपी के निर्देश पर शनिवार को थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने कपसा पिंडारी गांव में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और खासकर युवाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल माध्यम से होने वाली ठगी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है. थाना प्रभारी ने युवाओं को समझाते हुए कहा कि बिना जांचे-परखे किसी भी सूचना को आगे न बढ़ाएं और न ही साझा करें, क्योंकि ऐसा करना भी साइबर अपराध को बढ़ावा दे सकता है. उन्होंने साइबर अपराध के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बनता है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर और कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी, साथ ही उनकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि साइबर अपराधियों को संरक्षण देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जायेगी. कार्यक्रम में लोगों से साइबर अपराध की शिकायत के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और ठगी का शिकार होने पर तुरंत इस नंबर का उपयोग करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >