Deoghar news : तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश, जागरुकता सेमिनार में विद्यार्थियों को दिलायी शपथ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय, सारवां में जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को कैंसर के खतरे के बारे में बताया.

संवाददाता, देवघर. तंबाकू के बढ़ते सेवन और उससे होने वाली घातक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली स्तर पर जागरुकता की मुहिम तेज कर दी है. इसी क्रम में बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय, सारवां में जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में छात्राओं को तंबाकू से होने वाले रोगों, विशेषकर मुंह के कैंसर के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जिला परामर्शी अभिमन्यु ने बताया कि भारत में मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ने वाला गंभीर समस्या बन चुका है. झारखंड में लगभग 38.9 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है, जिसमें पुरुषों की संख्या 59.7 प्रतिशत और महिलाओं की 17 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि यदि मुंह में लगातार दर्द, न भरने वाला घाव, असामान्य सफेद या लाल धब्बे, खून बहना या कठोर उभरा घाव दिखाई दे, तो तुरंत दंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए. सेमिनार के दौरान तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्शी सेवाओं और नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की भी जानकारी दी. कार्यक्रम में तंबाकू निषेध पर शपथ दिलायी गयी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एनटीसीपी कोषांग की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeev Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >