Deoghar News : समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाएं, समय पर पूरे हों काम : समिति

देवघर परिसदन में झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक रविवार को हुई. इस बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुरेश कुमार बैठा और विधायक डॉ लुईस मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर परिसदन में झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक रविवार को हुई. इस बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुरेश कुमार बैठा और विधायक डॉ लुईस मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे. समिति ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय और विकास के साथ जोड़ने के लिए समुचित और समयबद्ध कार्रवाई करें. कार्य में गुणवत्ता बेहतर रहे, इसकी प्रोपर मॉनिटरिंग करते रहें. समिति ने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं, उसमें तेजी लायी जाये और सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो. समिति ने यह भी जोर दिया कि लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले और राज्य में पिछड़े वर्गों के विकास व कल्याण में कोई कमी नहीं रहे. समिति ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभ और कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की. सभी विभागों को यह निर्देश भी दिया कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की देरी या बाधा नहीं आये. बैठक में वन, नगर निगम, आपूर्ति, बिजली, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केंद्र, उत्पाद, खनन, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ एवं भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, नगर परिषद सहित अन्य विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सीएस, डीपीआरओ, डीएसडब्ल्यूओ, डीपीओ, जिला उद्योग केंद्र, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >