Deoghar news : असम में सबकुछ ठीक, फिर से बन रही भाजपा की सरकार : हेमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सत्संग आश्रम में श्रीश्री आचार्य देव से आशीर्वाद लिया.

संवाददाता, देवघर. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले सत्संग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीश्री आचार्य देव ( बबई दा ) से मुलाकात कर करीब 50 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की. इस दौरान उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे. पूजा-अर्चना व आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता दोपहर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन किया. सीएम हिंमता का सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने चांदी से निर्मित बाबा बैद्यनाथ का प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया.

देवघर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम हिमंता ने चुनाव को लेकर संतुलित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कल मतदान है और चुनाव आयोग की नजर रहती है, ऐसे में कुछ बोलना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि वे बोलने में कमी नहीं करते हैं, लेकिन इस बार कुछ नहीं कहेंगे, अगली बार आने पर जरूर बोलेंगे. उन्होंने कहा कि वे इस दौरे पर सिर्फ बाबा बैधनाथ और सत्संग आश्रम में गुरु का आशीर्वाद लेने आये हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि असम में सब कुछ ठीक है और फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम चुनाव में काफी सक्रिय रहे, तो उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा हुआ. करीब तीन बजे मुख्यमंत्री देवघर से वापस असम के लिए रवाना हो गये, उनका यह दौरा चुनाव से पहले आस्था और राजनीतिक संदेश दोनों रूपों में देखा जा रहा है. असम में बड़ी संख्या में सत्संग आश्रम के अनुयायी भी रहते हैं. हर वर्ष असम से लाखों की संख्या में अनुयायी सत्संग आश्रम पहुंचते हैं. इस मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी डॉ अनामिका गौतम भी थीं. सीएम हिमंता का देवघर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया.

हाइलाइटर

मतदान से एक दिन पहले सत्संग आश्रम में गुरु की शरण में पहुंचे असम के सीएम हिमंता, 50 मिनट तक रुके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >