देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Indian Railways News: रविवार को आसनसोल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में डी-स्ट्रेसिंग ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी, जबकि कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गई और कुछ को नियंत्रित कर चलाया गया. इसके कारण इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेनों का इंतजार करते देखा गया. खासकर बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
क्यों किया गया रेल ट्रैफिक ब्लॉक
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान तुलसीटांड, नरगंजो, सिमुलतला, रोहिणी, देवघर और दुमका समेत विभिन्न स्टेशनों और खंडों पर रेल पटरी से जुड़े मेंटेनेंस और तकनीकी काम किए गए. अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए यह काम कराना जरूरी था.
यह ट्रेनें रही रद्द
ब्लॉक के कारण जसीडीह-दुमका, बर्द्धमान-आसनसोल, अंडाल-बर्द्धमान, आसनसोल-बर्द्धमान, आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-झाझा, झाझा-जसीडीह, अंडाल-जसीडीह, जसीडीह-अंडाल, झाझा-देवघर, बर्द्धमान-झाझा, झाझा-बर्द्धमान तथा जसीडीह-बांका समेत कई मेमू व डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय शिविर आज से शुरू, 31 मार्च को पहुंचेंगे राहुल गांधी
इन ट्रेनों की कम की गई दूरी
वहीं, 63209 देवघर-पटना मेमू ट्रेन झाझा से ही संचालित की गयी, जबकि 17321 वास्को-डी-गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस मधुपुर तक ही चलाई गई. इसके अलावा, 22 मार्च को 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस के समय में भी लगभग 80 मिनट का बदलाव किया गया.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के गोविंदपुर में गरजे तेजस्वी यादव, बोले- महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में हो रहा सत्ता परिवर्तन
