Deoghar news : स्वास्थ्य कर्मियों ने की मंत्रणा, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा देवघर की बैठक मंगलवार को पुराना सदर अस्पताल के संघ भवन में हुई और 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

संवाददाता, देवघर. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा देवघर की आपात बैठक मंगलवार को पुराना सदर अस्पताल स्थित संघ भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अरुणानंद झा ने की. बैठक में दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जिला महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार पांडेय उपस्थित थे. बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारियों से जुड़ी लंबित समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं होने, एसीपी/एमएसीपी का लाभ, आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय भुगतान, पदोन्नति और अन्य सेवा शर्तों से जुड़ी मांगों के लंबे समय से लंबित होने के बारे में बताया. इसे लेकर कई बार विभागीय स्तर पर पत्राचार के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है. वहीं बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. संघ ने कहा कि यदि सरकार और विभाग ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. बैठक में जिला मंत्री मुन्ना कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, सुनील कुमार, राज तिवारी, दिनेश मंडल, सुकदेव प्रसाद यादव, राकेश कुमार और संगीता कुमारी समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >