दुर्गा पूजा को लेकर मधुपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मधुपुर में दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील

मधुपुर. दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर लोगों को पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया. अधिकारियों ने किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना को सूचित करने को कहा. फ्लैग मार्च में नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू समेत काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर में दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >