आशीष कुंदन, देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह भदवारी गांव में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.
घटना की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस नेता
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं जिला बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए मामले की जांच कराने और दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
सूचना मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर कुंडा थाना में लिखित शिकायत दी गयी है. शिकायत में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है.
