पिस्तौल सटाकर डिलीवरी ब्वॉय से 18 हजार नकद व मोबाइल लूटा

मधुपुर में मारपीट कर डिलवरी का सारा सामान, रुपये व मोबाइल छीन लिया

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर एएनएच 114 ए पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव के निकट बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय कार्तिक कुमार राय के कनपटी पर पिस्तौल सटा कर नकदी 18 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. घटना के संबंध में कार्तिक ने बुढ़ैई थाना में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मधुपुर से डिलीवरी का सामान लेकर जगदीशपुर जा रहे थे. इसी क्रम में पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनको बाइक रोकने को कहा. उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो दो अपराधी आये मारपीट करने लगे और उनके कनपटी पर पिस्तौल सटा दिया. कहा कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे. मारपीट कर डिलवरी का सारा सामान, रुपये व मोबाइल छीन लिया. अपराधी घटना के बाद काले रंग का पल्सर बाइक से भाग निकले. वे राहगीर का मोबाइल लेकर अपने कंपनी को फोन किया और घटना की जानकारी दी. सूचना पर बुढ़ैई थाना प्रभारी रुपेश कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली. हाइलार्ट्स : गिरिडीह-मधुपुर एएनएच 114 ए पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव के निकट की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >