अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश साह

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वाराणसी में हुई बैठक

चितरा. अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा. वाराणसी में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त होने के बाद सर्वसम्मति से देवघर के चितरा निवासी राजेश साह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मधेशिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता तथा झारखंड प्रभारी नागेश्वर गुप्ता की सहमति से की गयी. बताया गया कि आगामी चुनाव होने तक राजेश साह संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. उनके मनोनयन पर झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश साह ने कहा कि गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा. बैठक में संगठन के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >