AIIMS गेट पर अचानक छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में; थाने में पूछताछ

देवघर: गुप्त सूचना पर पुलिस ने एम्स गेट के पास की छापेमारी, दो संदिग्ध युवक हिरासत में. देवीपुर थाने में पूछताछ जारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस.

प्रतिनिधि, देवघर. देवीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एम्स गेट के समीप छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों युवकों को देवीपुर थाना लेकर गयी, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

गुप्त सूचना पर एम्स गेट के पास पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, देवीपुर थाना पुलिस को एम्स गेट के समीप कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इसी दौरान मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया.

देवीपुर थाना में दोनों से पूछताछ

हिरासत में लिये गये दोनों युवकों को देवीपुर थाना लाया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवकों को किस आधार पर संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है और पुलिस को उनसे क्या जानकारी मिली है.

पुलिस ने साधी चुप्पी, आधिकारिक जानकारी नहीं

मामले को लेकर पुलिस के कोई भी पदाधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं. पुलिस की ओर से न तो हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान बतायी गयी है और न ही छापेमारी की पूरी वजह स्पष्ट की गयी है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.

पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >