दीपों से लिखा ‘नमो’ : देवघर एम्स में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया परिसर

देवघर एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एम्स परिसर को दीपों से 'नमो' नाम लिखकर सजाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के स्वस्थ जीवन की कामना की.

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा देवघर जिला परिवार की ओर से एम्स देवघर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एम्स परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान दीपों से ‘नमो’ नाम भी लिखा गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन एवं देश की सेवा के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

एम्स में दीप जलाकर जताया आभार

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने लाभुकों के घर, मठ-मंदिर एवं विभिन्न स्थानों पर उनके नाम ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. उन्होंने कहा कि एम्स देवघर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना है. इसलिए यहां दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया. उनके अनुसार, एम्स देवघर के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं.

कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण दास, विशाखा सिंह, जिला महामंत्री अभयानंद झा, मुकेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक बबलू पासवान, ममता गुप्ता, सावित्री देवी, मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल, बिन्नू यादव, दिनेश सोनी, सौरभ कश्यप, भूषण सोनी, आशीष रवानी, दिलीप यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा. इसके तहत बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, मेरा योगदान और जनसेवक महाकुंभ सहित 16 प्रकार के सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >