मधुपुर. शहर के काली मंडा मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीश्री 108 मां शीतला की वार्षिक पूजा धूमधाम के साथ हुई. पूजा को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट व फूलों से सजाया गया था. शीतला मां की पूजा में सुबह से महिला, पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पुरोहितों ने मां की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक कराया. मां को फल, फूल, नैवेद्य, सिंदूर अर्पित किया गया. श्रद्धालुओं ने बताया कि मां की पूजा कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया.
धूमधाम से हुई श्रीश्री 108 मां शीतला की वार्षिक पूजा
मधुपुर: मधुपुर: पूजा कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की
