मधुपुर के व्यस्त चौक-चौराहों पर बढ़ेगी निगरानी, शहर को मिलेगा जाम से निजात

ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, अतिक्रमणकारियों पर जुर्माने की तैयारी

मधुपुर. एसडीओ राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शहर में चरमरायी यातायात व्यवस्था व सड़क जाम की समस्या को लेकर सोमवार को बैठक की. बैठक में पिछली चार अप्रैल को हुई बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया. शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चर्चा हुई. यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व इंस्पेक्टर इंचार्ज को सौंपा गया. इस दौरान थाना रोड, गांधी चौक, हटिया रोड व सरदार पटेल रोड से टोटो व चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगाकर रूट बदलने का निर्णय लिया गया. साथ ही व्यस्ततम चौराहों पर पुलिस या चौकीदार की तैनाती, टोटो-ऑटो के लिए अलग स्टैंड बनाने, टोटो संचालकों का संघ गठित करने, डालमिया कूप के पास डिवाइडर बनाने, निर्धारित समय से पहले वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने, अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने और प्रतिष्ठानों के बाहर दोपहिया वाहन या साइकिल लगाकर रास्ता अवरुद्ध न करने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा परिवहन एजेंसियों को शहर के अंदरूनी इलाकों से हटाकर शेखपुरा मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में लोडिंग-अनलोडिंग कराने तथा सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक शहर को नो-एंट्री जोन घोषित करने का भी फैसला लिया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी को प्रतिदिन अपने कार्यालय क्षेत्र के कर्मचारियों को अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया. नियमों के अनुपालन की जिम्मेदारी कार्यपालक पदाधिकारी व थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज को दिया गया. हालांकि बैठक में नगर परिषद से कोई भी अधिकारी समय पर नही पहुंचे थे. मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, समाजसेवी अरविंद कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, कन्हैयालाल कन्नू आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सड़क जाम की समस्या को लेकर एसडीओ ने की मंत्रणा शहर के व्यस्ततम चौराहों पर होगी चौकीदार की तैनाती सुबह छह से रात आठ बजे तक शहर रहेगा नो-एंट्री जोन रामलीला मैदान में शिफ्ट होंगी ट्रांसपोर्ट एजेंसियां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार अब शहर में तय समय पर ही होगी लोडिंग-अनलोडिंग, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >