नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

जसीडीह थाना क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में जसीडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में जसीडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, एक माह पूर्व थाना से महज 200 मीटर की दूरी से नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गयी थी. इसके बाद घटना को लेकर लड़की की मां के थाना में मामला दर्ज करायी थी तथा रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव निवासी कैलाश टुडू पर नाबालिग को शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगायी थी. इसके बाद पुलिस ने रविवार को सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नाबालिग लड़की को कब्जे में ले लिया. इसके बाद आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >