सारवां : पार्श्वगायिका आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सारवां के कलाकारों ने कहा टूग गया अनमोल सितारा

सारवां. पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन पर सारवां के संगीतकारों, कलाकारों और गीतकारों की ओर से रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन गायक मुरली किशन की देखरेख में किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम अध्याय सदा के लिए समाप्त हो गया है. उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में आशा भोसले का योगदान अतुलनीय है, जिसे युगों तक संगीत प्रेमी याद रखेंगे. साथ ही यह भी कहा गया कि उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर गायक मुरलीकिशन, चंद्रकांत उर्फ शंकी, रवि शर्मा, राहुल राज, भाई जितेंद्र, पेड मास्टर जीतू, ऑर्गन मास्टर पेंतर यादव, अमरेंद्र सिंह, सुबास सिंह, कपिलदेव, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सोनारायठाढ़ी के भाजपा अध्यक्ष रामनारायण राय, महामंत्री मुन्ना सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध झा, सुरेश यादव, रामदेव यादव, मुन्ना सिंह, मदन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. वक्ताओं ने कहा कि संगीत जगत ने एक अनमोल सितारा खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >