अज्ञात वाहन के धक्के से पैदल जा रहा युवक घायल

सीमावर्ती तालझारी थाना क्षेत्र के तालझारी गांव के पास पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

देवघर.

सीमावर्ती तालझारी थाना क्षेत्र के तालझारी गांव के पास पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा चितरपोका गांव निवासी दिलखुश को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया. परिजनों ने बताया कि चितरपोका गांव निवासी दिलखुश परिजन के यहां गया था. उसी क्रम में तालझारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जानकारी पाकर पुलिस पहुंची व घटनास्थल एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >