Deoghar News : ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो लोग घायल

पाथरोल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं उसके दो साथी घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : पाथरोल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं उसके दो साथी घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन दोनों को वार्ड में भर्ती करा दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कुर्मीडीह गांव निवासी मृतक मो रईस (38 वर्ष) के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल लाया. यहां डॉक्टर ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक के भाई चापली खान ने बताया कि तीन लोग कुर्मीडीह से बाइक पर बैठकर रविवार सुबह करीब 10 बजे देवघर आ रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे रईस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अरशद व फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर पुलिस घटनास्थल से ऑटो जब्त कर थाना ले गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >