पूर्व की योजना को वित्त वर्ष में करें पूर्ण : बीडीओ

मधुपुर में बीडीओ अजय कुमार दास ने पंचायत रोजगार सेवकों के साथ साप्ताहिक बैठक की

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने पंचायत रोजगार सेवकों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें बीडीओ ने कहा कि वित्त वर्ष खत्म होने में कुछ ही दिन शेष बचा है. उन्होंने सभी रोजगार सेवक पंचायतों में पूर्व से चल रही सभी विकास योजनाओं को इस वित्त वर्ष में पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में चल रहे डोभा निर्माण, सिंचाई कूप, मेढ़बंदी समेत अन्य विकास योजना को पूर्ण करते हुए कार्य को बंद करें. इसके अलावा उन्होंने पंचायतों में लंबित अबुआ व पीएम आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपने पंचायत क्षेत्र में पंचायत सचिव से सामजस्य स्थापित कर कार्य को पूरा करें. मौके पर बीपीओ विकास कुमार, एई नवनीत कुमार, जेई सुशांत कुमार साव, दिलीप यादव, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार महतो, प्रणय कुमार, रोजगार सेवक नीतू कुमारी, वंदना कुमारी, चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा, बैजनाथ कुमार राय, विमल कुमार, चंदन कुमार, चंद्रकांत, सुमित कश्यप, चंद्रदेव दास, मो. शाहीद, मुकेश कुमार, कुमार गौतम, राजेश कुमार दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >