सामाजिक समरसता का शहर है मधुपुर : किरण राय

महिलाओं के नजरिया से मधुपुर का विकास विषयक गोष्ठी आयोजित

मधुपुर. शहर के स्टेशन रोड स्थित मधुमिता सभागार में मंगलवार को मधुपुर में महात्मा गांधी के आगमन के सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत महिलाओं के नजरिया से मधुपुर का विकास विषयक गोष्ठी आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ सुमन लता ने किया. मौके पर डॉ सुमन ने कहा कि महिलाओं के नजरिया से मधुपुर का विकास होना चाहिए. यह विकास कुछ प्रतिशत हुआ भी है, लेकिन इसे पूर्ण नहीं माना जा सकता है. इस विकास की गति में आधुनिक सभ्यता की गर्द गुबार ज्यादा मिल गयी. इसलिए महिलाओं और बच्चियों को जो उनका परंपरागत कार्य है. साफ सुथरा रखना उसे बढ़ाते हुए न केवल घर आंगन गलियारा बल्कि इस शहर के वातावरण व मानसिकता को भी स्वच्छ कर लें तो यह विकास की गति और ज्यादा तेज और सुंदर हो जायेगी. वहीं, किरण राय ने कहा कि मधुपुर सामाजिक समरसता का शहर है. यह शहर छोटा है, लेकिन हृदय से समृद्ध है. मधुपुर के सद्भाव बनी रहे तो निरंतर विकास होगा. वहीं, श्रावणी ने कहा कि महिला मुद्दा को समाज के समक्ष रखकर उसका विकास करना चाहिए. मौके पर डॉ अलका, डॉ कल्याणी मीणा, शशि बारला, डॉ मनीषा, रीना वर्मा, डॉ अनीता गुहा हेंब्रम, सीमा, स्नेहलता, साल्गे मार्डी, सुजाता कुमारी, शिफा परवीन, शबाना परवीन, जीनत परवीन, जरा तबस्सुम, अंजनी कुमारी, खुशबू, आलिया, सागोरी हेंब्रम, सीमा, बुलबुल, अंजनी कुमारी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम: महिलाओं के नजरिया से मधुपुर का विकास विषयक गोष्ठी आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >