एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में एक माह बाद भी पुलिस को नहीं मिली कामयाबी

22 सितंबर को मधुपुर के राजबाड़ी एचडीएफसी बैंक में हुई थी डकैती

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से पिछले 22 सितंबर को हुई 4.10 करोड़ की डकैती मामले में एक माह बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है. घटना के अधिक दिन होने के कारण अब इस मामले में जेवरात व नकदी के रिकवरी की संभावना भी धीरे- धीरे छिन्न होते जा रही है. हालांकि डकैती कांड के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी टीम अब भी बिहार में कैंप कर रही है. बताया जाता है कि पुलिस के पास घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगा है. बताया जाता है कि वारदात के वक्त बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी अपराधियों का चेहरा कैद हो गया है, लेकिन सिर्फ चेहरे के आधार पर अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस को पूरा यकीन है कि इस घटना में बिहार के पेशेवर अपराधियों की संलिप्तता रही है. बताते चले कि पिछले 22 सितंबर को छह अपराधी बैंक के अंदर करीब पौने एक बजे प्रवेश किया और बैंक कर्मियों व ग्राहकों को अपने कब्जे में लेते हुए कैश काउंटर व चेस्ट से एक करोड़ 64 लाख 25 हजार 250 रुपया नकद, 2 किलो 200 ग्राम सोना व लैपटॉप लूट लिया था. इसके बाद तीन बाइक पर सवार होकर भाग निकले थे. हाइलाइर्ट्स : 22 सितंबर को मधुपुर के राजबाड़ी एचडीएफसी बैंक में हुई थी डकैती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >