कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरंभ

देवीपुर प्रखंड क्षेत्र की रामूडीह पंचायत अंतर्गत रामूडीह गांव में कार्यक्रम आयोजित

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र की रामूडीह पंचायत अंतर्गत रामूडीह गांव में रविवार को श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान बड़ी संख्याओं में कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां यज्ञ मंडप से निकाली गयी. यहां से रामूडीह तिलजोरी होते हुए तीन किलोमीटर की दूरी तय कर अजय नदी पहुंची. इस अवसर पर बासुकीनाथ से आये पंडित आचार्य हिमांशु शेखर उपाध्याय एवं सहयोगी अशोक पांडेय ने यजमान को संकल्प कराया व पूरे विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भराने का कार्य संपन्न कराया. कलश में जल भरकर सभी महिलाएं वापस यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने जय श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारा लगा रहे थे. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पूरे रास्ते में कलश यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर पूर्व मुखिया बबलू पासवान सहित पंडित उपाचार्य महेश्वर पांडेय, पंडित श्यामाकांत पांडेय, प्रेमानंद पांडेय, वैदिक विद्वान रोशन कुमार पांडेय, सागर कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार उपाध्याय, निशिकांत पांडेय, रंजीत पांडेय, राजू पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >