मारवाड़ी महिला समिति ने किया सत्तू व शरबत का वितरण

अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा चालित पंशाला का आयोजन

मधुपुर. शहर के रामजश रोड स्थित निजी आवासीय परिसर में बुधवार को अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा चालित पंशाला का आयोजन किया गया. समिति अपने सदस्यों द्वारा आने जाने वाले राहगीरों के बीच तरबूज, खरबूज, केला, खीरा, चना गुड़, शरबत व सत्तू का वितरण किया गया. साथ ही बच्चों के बीच पेय पदार्थ फ्रूटी भी बांटी गयी. आपको ज्ञात हो कि गर्मी के आने के साथ ही मारवाड़ी महिला समिति हर साल इस तरह का आयोजन करती आ रही है. पिछले 13 अप्रैल से समिति इस शिविर का आयोजन करती आ रही हैं. जो दो महीने चलेगी. शिविर के सफल आयोजन में समिति की अध्यक्ष रीना खेरिया, सचिव शालिनी गुटगुटिया के साथ ही समिति की अनुषा डालमिया, लीला मोदी, मीता गुटगुटिया, रूपा गुटगुटिया, बबीता भोपालपुरिया, कविता अग्रवाल, लक्ष्मी कनोदिया, विनीता खेरिया, मीनू डालमिया, रश्मि लछिरामका और मेघा वैद्य भी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >