आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ाये बच्चों की उपस्थिति : एलएस

मधुपुर ब्लॉक के सीडीपीओ सभागार में पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम व निवेदिता नटराज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं संग की बैठक

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में बुधवार को पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम व निवेदिता नटराज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. इसमें बेहतर आंगनबाड़ी संचालन, मातृ वंदना योजना, भवन, पेयजल, शौचालय समेत अन्य समस्याओं की समीक्षा की. इस अवसर पर पर्यवेक्षिकाओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में अपने पोषक क्षेत्र के महिलाओं, माता, किशोरियों को जानकारी दें. जिससे वे सरकार की योजनाओं से लाभ ले सके. सालंती हेंब्रम ने सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी सेविकाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना के अंतर्गत लाभुकों की पंजीकरण एवं प्रथम किस्त के दावे के लिए आवेदन का ऑनलाइन करें. साथ ही 9 से 14 वर्ष तक किशोरियों की रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया. सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, बच्चों का मापी और वजन हर माह करे जाने का निर्देश दिया. ऑनलाइन पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से इन सभी की डाटा इंट्री करें. केंद्र की सफाई और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर दर्जनो सेविकाएं मौजूद थे. ————– आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >