सारवां. प्रखंड कार्यालय में आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को ब्लॉक टीम और नागरिक संगठनों की एक बैठक की हुई, जिसकी अध्यक्षता कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की. उन्होंने आदिवासी समाज के विकास के लिए सभी विभागों को सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. वहीं, जनजाति गांव के विजन निर्माण के साथ तैयारी के अलावा अन्य योजना को तैयार करने के अलावा संसाधनों का प्रयोग, गांव में कार्यशाला का आयोजन करने, कार्यशाला में जल स्वच्छता, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग को शामिल करने का निर्देश दिया. साथ ही आदिवासी गांवों के विकास का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गयी. मौके पर पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, समाजसेवी कालीचरण बास्की, शंभू हाजरा के साथ पंचायत सेवक दिलीप यादव, मोईन अंसारी, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रदीप राय, विक्रम कुमार, प्रमोद दास मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
