एसआइआर को लेकर सतर्क रहे झामुमो कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

पालोजोरी स्थित श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में एक बैठक हुई

पालोजोरी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को पालोजोरी स्थित श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की. इसमें झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, इस्तियाक मिर्जा, बलराम मंडल, शालीग्राम मंडल, विजय कोल, जिप सदस्य मिसिल हांसदा, शंकर टुडू, अनवर आलम उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी चुनावों की तैयारी पर रणनीति बनायी गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए. साथ ही जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में वन बूथ-20 यूथ के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा हुई और तय किया गया कि प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं की सक्रिय तैनाती की जायेगी. इसके साथ ही बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की गयी और जहां अभी गठन पूरा नहीं हुआ है, वहां शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि एसआइआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे, इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को सतर्क रहने को कहा गया. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया. मौके पर पार्टी के नेजाबुल अंसारी, अनवर खान, शंकर टुडू, बलराम मंडल, सोनालाल, विजय कोल, अब्दुल रहीम, शालीग्राम मंडल, नौसाद हक, राजेश अग्रवाल, निजाम वारसी, विवेक यादव, अनवर आलम, इकबाल मिर्जा, इस्तियाक मिर्जा के अलावे मुबारक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पालोजोरी में झामुमो की अहम बैठक, ‘वन बूथ-20 यूथ’ पर रणनीति तय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >