झामुमो नगर अध्यक्ष का बुके देकर किया स्वागत

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें जिला संचालन समिति प्रमुख संजय शर्मा उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जिन-जिन कार्यकर्ताओं द्वारा 100-100 सदस्य बनाये गये है. उन कार्यकर्ताओं को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में झामुमो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे है. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन व प्रखंड अध्यक्ष साकीर अंसारी ने जिला संचालन समिति प्रमुख को पुष्प देकर स्वागत किया. मौके पर दिनेश्वर किस्कू, संजय शर्मा, गंगा दास, अख्तर हुसैन, आबुतालिब अंसारी, अमित कुमार चंद्रवंशी, मो. ताज, रजनी मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >