प्रतिबिंब एप से मिले सुराग के आधार पर छापेमारी, एक साइबर संदिग्ध हिरासत में

प्रतिबिंब एप के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस द्वारा एक साइबर संदिग्ध को हिरासत में लिया है.

देवघर. प्रतिबिंब एप के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस द्वारा एक साइबर संदिग्ध को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. उक्त साइबर संदिग्ध के पास से पुलिस ने मोबाइल व प्रतिबिंब एप में अपलोड सिमकार्ड भी जब्त किया है, जिसमें क्राइम रिकॉर्ड भी मिले हैं. इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में कुछ नहीं बता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >