देवीपुर : देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड में एम्स निर्माण को लेकर बुधवार को दिल्ली से सिविल वर्क की टीम पहुंची. देवीपुर एम्स के प्रोजेक्टर को-ऑर्डिनेटर एके सिन्हा व एएस पोपली के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारियाें ने एम्स की जमीन का निरीक्षण किया. टीम ने जमीन के लोकेशन व आवागमन के साधनों की पूरी जानकारी प्राप्त की. प्रशासन द्वारा जमीन के सीमांकन का जो प्रारूप भेजा गया था, उस अनुसार जमीन की घेराबंदी के लिए सर्वे किया गया. एम्स की जमीन का बाउंड्रीवॉल कहां से शुरू होगा व कहां तक बाउंड्रीवाल का अंतिम छोर होगा,
एम्स की जमीन की जल्द होगी घेराबंदी
देवीपुर : देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड में एम्स निर्माण को लेकर बुधवार को दिल्ली से सिविल वर्क की टीम पहुंची. देवीपुर एम्स के प्रोजेक्टर को-ऑर्डिनेटर एके सिन्हा व एएस पोपली के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारियाें ने एम्स की जमीन का निरीक्षण किया. टीम ने जमीन के लोकेशन व आवागमन के साधनों की पूरी जानकारी […]

एम्स की जमीन…
उसे चिह्नित किया गया. एम्स के अधीन करीब सात किलोमीटर जमीन की घेराबंदी होगी. टीम ने प्रशासन से अमीन व राजस्व कर्मचारी के माध्यम से बांड्रीवाल स्थल तक का मापी कर नक्शा मांगा है. प्रोजेक्टर कोर्डिनेटर के अनुसार जल्द ही एम्स के बाउंड्रीवॉल का कार्य चालू होगा, उसके लिए डीपीआर तैयार होगा. टीम ने एम्स निर्माण स्थल का मिट्टी की जांच कर रिपोर्ट भवन प्रमंडल के अभियंताओं से मांगी है. टीम करीब एक घंटे तक एम्स के बाउंड्रीवाल, भवन, जलस्रोत समेत अन्य कार्यों से संबंधित निरीक्षण किया. इस मौके पर जियाडा के सचिव अनिलसन लकड़ा, देवघर सीओ शैलेश कुमार, देवीपुर सीओ सह बीडीओ विभूति मंडल, राजस्व कर्मचारी कामेश्वर दत द्वारी, छत्रधारी वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद थे.