40 घंटे बाद भी सीएचसी में नहीं बहाल हो सकी बिजली

सारवां. सारवां में तूफान के कहर से सीएचसी एवं आसपास के इलाकों में ध्वस्त हुई बिजली सेवा अब तक बहाल नहीं हो सकी है. ग्रामीण परेशान हैं. फिर भी विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति बहाली के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है. वहीं सारवां सीएचसी में 40 घंटे गुजर जाने के बाद […]

सारवां. सारवां में तूफान के कहर से सीएचसी एवं आसपास के इलाकों में ध्वस्त हुई बिजली सेवा अब तक बहाल नहीं हो सकी है. ग्रामीण परेशान हैं. फिर भी विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति बहाली के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है. वहीं सारवां सीएचसी में 40 घंटे गुजर जाने के बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं की जा सकी है. इससे सीएचसी में रखी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. वहीं इसका असर राष्ट्रीय टीकाकरण पर भी पड़ रहा है.

अस्पताल में वैक्सिनेशन को लेकर रखी दवाओं पर भी असर पड़ रहा है. सीएचसी में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. सीएचसी क्वार्टरों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पेयजल के और खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन्हें प्रखंड मुख्यालय या अन्यत्र चापाकल से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल सेवा बिजली के अभाव में बाधित हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >