श्रावणी मेला की तैयारी: श्रद्धालुओं के लिए बनेगा टेंट सिटी

देवघर: श्रावणी मेला के दौaरान देवघर व बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं के अस्थायी आवासन के लिए कुंभ के तर्ज पर टेंट सिटी का निर्माण किया जायेगा. बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद देवघर में 2,500 व बासुकिनाथ में 500 श्रद्धालुओं के […]

देवघर: श्रावणी मेला के दौaरान देवघर व बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं के अस्थायी आवासन के लिए कुंभ के तर्ज पर टेंट सिटी का निर्माण किया जायेगा. बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद देवघर में 2,500 व बासुकिनाथ में 500 श्रद्धालुओं के आवासन के लिए टेंट सिटी बनाया जायेगा. देवघर डीसी अरवा राजकमल ने तीन माह पूर्व पर्यटन विभाग को कुंभ के तर्ज पर देवघर में श्रद्धाुलओं के ठहराव आवास की व्यवस्था के लिए टेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव भेजा था.

देवघर में टेंट सिटी में 2,500 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था रहेगी. टेंट सिटी के लिए चार जगहों को चिह्नित किया गया है. इसमें कांवरिया पथ, बाघमारा बस स्टैंड, जसीडीह बस स्टैंड, केके स्टेडियम या आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में टेन्ट सिटी का जगह चयन होगा. श्रावणी मेला से पहले टेंट सिटी को तैयार करने का लक्ष्य है. दुमका डीसी राहुल सिन्हा के द्वारा भेजे गये प्रस्ताव के अनुसार बासुकिनाथ के निकट 500 श्रद्धालुओं का अस्थायी आवासन के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जायेगा. टेंट सिटी का क्रियान्वयन बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन बाेर्ड मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सह संताल परगना आयुक्त की अध्यक्षता में देवघर डीसी व दुमका डीसी द्वारा किया जायेगा. स्थल चयन में झारखंड पर्यटन विकास निगम लि के एक प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे.

देवघर में टेंट सिटी निर्माण के लिए चार स्थल प्रस्तावित है. इसमें कांवरिया पथ, बाघमारा बस स्टैंड, जसीडीह बस स्टैंड, केके स्टेडियम या आरएल सर्राफ स्कूल मैदान होगा. विशेष कर बस स्टैंड के आसपास स्थल को फोकस रहेगा, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.
– अरवा राजकमल, डीसी, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >