मधुपुर: साप्तर स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार से तीन अपराधियों ने पिस्टल के भय पर लूट का प्रयास किया. हालांकि उनके बैग में शाखा का चाबी का गुच्छा व तकरीबन 500 रुपये निजी रकम थी. बताया जाता है कि पंकज प्रत्येक दिन की भांति मधुपुर से तकरीबन 10 बजे बैंक खोलने बाइक […]
मधुपुर: साप्तर स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार से तीन अपराधियों ने पिस्टल के भय पर लूट का प्रयास किया. हालांकि उनके बैग में शाखा का चाबी का गुच्छा व तकरीबन 500 रुपये निजी रकम थी. बताया जाता है कि पंकज प्रत्येक दिन की भांति मधुपुर से तकरीबन 10 बजे बैंक खोलने बाइक से साप्तर जा रहे थे. इसी क्रम में साप्तर बैंक शाखा से 200 गज दूरी पर पतरो नदी पुल के निकट तीन अपराधियों ने उन्हें रोक कर पिस्टल सटा दिया और उनसे बैग ले लिये.
अपराधियों ने यह सोच कर बैग लूटा कि प्रबंधक मधुपुर स्थित मुख्य शाखा से मोटी रकम लेकर साप्तर शाखा जा रहे हैं. लेकिन लूटे गये बैग में शाखा की चाबी के अलावे प्रबंधक का एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड व 500 नगदी था. तीनों ही अपराधी नकाब डाले हुए थे. शाखा प्रबंधक के पास जो मिला लूटकर और देवघर की ओर में भाग निकला.
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार आदि साप्तर बैंक शाखा पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शाखा प्रबंधक ने एक मामला दर्ज कराया है. इधर बताया जाता है कि शाखा प्रबंधक का क्रेडिट कार्ड रांची से जारी किया गया है और समय पर लॉक नहीं हो पाया है. जिस कारण अपराधी कई बार उससे रकम निकासी का प्रयास कर चुके हैं.