मोहनपुर : थाना क्षेत्र के तीरनगर गांव समेत घोरमारा व बांक इलाके में साइबर ठगी के मामले में विशाखापतनम पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने तीरनगर इलाके में जंगल-झाड़ियों में छापेमारी की, हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली. उसके बाद पुलिस घोरमारा, बांक व आमगाछी गांव छापेमारी करने गयी, विशाखापतनम पुलिस ने कई साइबर ठगों का नाम भी दर्ज किया. बताया जाता है कि विशाखापतनम में एक व्यापारी से साइबर ठगी हुई है,
पुलिस फोन कॉल का लोकेशन तीरनगर समेत आसपास का इलाका आ रहा है. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घोरमारा ऊपर टोला के दो साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी, घोरमारा ऊपर टोला में दो साइबर ठगों द्वारा महंगी कार की खरीदारी की सूचना भी छत्तसीगढ़ पुलिस को मिली थी. बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूर्व में छापेमारी कर चुकी हजारीबाग पुलिस से भी घोरमारा के साइबर ठगों की सूची मांगी है.
